Blood boil due to cruelty of Taliban 2 people given horrific death in public place/तालिबान की इस क्रूरता से खौल उठेगा खून, 2 लोगों को हजारों व्यक्तियों के सामने दी खौफनाक मौत

0
294

[ad_1]

तालिबानियों द्वारा 2 लोगों को दी खौफनाक मौत को देखती जनता।- India TV Hindi

Image Source : AP
तालिबानियों द्वारा 2 लोगों को दी खौफनाक मौत को देखती जनता।

गजनी: तालिबानियों ने भरे चौराहे पर 2 लोगों को इतनी खौफनाक मौत दी है, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। आम जनता के सामने ही तालिबान ने दोनों लोगों को गोलियों से भून दिया। यह देखकर हर किसी के अंदर दहशत पैदा हो गई। तालिबान ने दक्षिणपूर्वी अफगानिस्तान के एक स्टेडियम में इस खौफनाक मौत की घटना को अंजाम दिया। बृहस्पतिवार को दो लोगों को सार्वजनिक रूप से मौत की सजा के इस तरीके से अफगानिस्तान में हड़कंप मच गया।

गजनी शहर के अली लाला इलाके में समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के एक संवाददाता समेत हजारों लोगों की मौजूदगी में दोनों लोगों को गोली मार कर मौत की सजा दी गयी। तालिबान ने दोनों लोगों के कथित अपराधों तथा उनके बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इनकार कर दिया। स्थानीय मीडिया ने बताया कि कई अदालतों और तालिबान के सर्वोच्च नेता हिबतुल्ला अखुंदजादा ने दोनों लोगों द्वारा कथित तौर पर किए गए अपराधों के लिए उन्हें मौत की सजा देने का आदेश दिया था।

एक को 8 और दूसरे को मारी 7 गोलियां

फांसी वाली जगह के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और अंदर जाने के लिए लोग बेसब्र हो रहे थे। इसके अलावा धार्मिक विद्वानों ने पीड़ितों के रिश्तेदारों से दोषियों को माफ करने का अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। दोपहर करीब एक बजे एक व्यक्ति को आठ गोलियां मारी गयीं जबकि दूसरे को सात गोलियां मारी गयीं। इसके बाद एम्बुलेंस दोनों लोगों के शवों को ले गयी। अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा 2021 में सत्ता पर कब्जा करने के बाद से यह चौथी घटना है जब दोषियों को सार्वजनिक रूप से मौत की सजा दी गयी है। (एपी) 

यह भी पढ़ें

सानिया मिर्जा और अंजू गुप्ता के बाद एक और भारतीय महिला का आया पाकिस्तानी पर दिल, निकाह के बाद जसप्रीत से बनी जैनब

इजरायल के हमले से ईरान की फट गई गैस पाइपलाइन, विस्फोट को तेहरान ने बताया बड़ी साजिश

Latest World News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here